छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को सौंपी गई जिम्मेदारी

रायपुर: CGPSC New Chairperson: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है। राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रीता शांडिल्य को आयोग की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति राज्यपाल के आदेश पर की गई है।

राज्यपाल के आदेश पर जारी हुई अधिसूचना

Rita Shandilya Retired IAS: रीता शांडिल्य की नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।

लंबा प्रशासनिक अनुभव, अब नई भूमिका

रीता शांडिल्य छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा की जानी-मानी अधिकारी रही हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनकी प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए अब उन्हें CGPSC का नेतृत्व सौंपा गया है। लोक सेवा आयोग की भूमिका राज्य में विभिन्न विभागों में उच्चस्तरीय पदों पर भर्ती सुनिश्चित करना है, ऐसे में इस पद की जिम्मेदारी बेहद अहम मानी जाती है।

CGPSC में नई ऊर्जा की उम्मीद

रीता शांडिल्य की नियुक्ति के साथ ही उम्मीद की जा रही है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में अब प्रशासनिक कार्यों को और पारदर्शिता और गति मिलेगी। राज्य में लंबे समय से आयोग में नेतृत्व को लेकर इंतजार किया जा रहा था, जो अब खत्म हो गया है।

Also Read: ADEO भर्ती परीक्षा होगी रद्द? 21 सवालों में गड़बड़ी से नाराज़ अभ्यर्थी, व्यापमं की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button