महिला से छेड़छाड़ के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार, समर्थकों ने थाने का घेराव कर की नारेबाजी

महासमुंद: Mahasamund News: तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू को पुलिस ने सोमवार सुबह महिला से छेड़छाड़ के मामले में हिरासत में लिया। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

घर से उठाकर थाने लाई पुलिस

Tumgaon Nagar Panchayat: जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह पुलिस टीम अध्यक्ष बलराम कांत साहू के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाई। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अचानक दबिश दी और बिना स्पष्ट जानकारी दिए अध्यक्ष को लेकर चली गई।

महिला ने की थी शिकायत

Nagar Panchayat President: तुमगांव थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने पैसों की मांग करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने बलराम कांत साहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3), 296, 74 और 75(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

थाने के बाहर हंगामा

Tumgaon molestation of woman Case: अध्यक्ष की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही समर्थक थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नगर के कई हिस्सों में दुकानों के शटर भी बंद कराए गए।

अलग मामले की भी जांच

Tumgaon News: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलराम कांत साहू ने हाल ही में अवैध शराब और देह व्यापार को लेकर आवेदन दिया था। इस संबंध में भी जांच की जाएगी। हालांकि फिलहाल छेड़छाड़ के मामले में दर्ज शिकायत को आधार बनाकर अध्यक्ष से पूछताछ की जा रही है।

Also Read: शादी का झांसा देकर पादरी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button