CG Conversion Case: बीमारी ठीक करने का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण, पादरी समेत 5 गिरफ्तार

CG Conversion Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से धर्मांतरण का मामला सामने आया है। भटगांव थाना क्षेत्र के बुंदिया गांव में आयोजित चंगाई सभा के दौरान ग्रामीण को बीमारी ठीक करने का प्रलोभन देकर धर्म बदलने का दबाव बनाया गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पादरी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ग्रामीण की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Conversion Case in Surajpur: ग्रामीण रामानंद बरगाह ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसे मंगल टोप्पो के घर में आयोजित चंगाई सभा में बुलाया गया। वहां बीमारी ठीक करने और अन्य प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए कहा गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया।

पादरी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Surajpur News: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पादरी समेत कुल 5 लोगों को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इलाके में चर्चा का विषय

यह मामला सामने आने के बाद से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि धर्मांतरण जैसे मामलों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: राज्यपाल के गोद ग्राम में चंगाई सभा के बहाने धर्मांतरण का आरोप, विश्व हिंदू परिषद ने जताया विरोध

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button