भाजपा ने बनाई तीन सदस्यीय समिति, रामगढ़ पर्वत मुद्दे पर करेगी अध्ययन

रायपुर: रामगढ़ पर्वत को लेकर हाल के दिनों में अलग-अलग राजनीतिक दलों द्वारा भ्रम की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले की वास्तविक स्थिति का अध्ययन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

सात दिनों में सौंपेगी रिपोर्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि समिति संबंधित स्थल का दौरा कर तथ्यों का अध्ययन करेगी और अपनी रिपोर्ट सात दिनों के भीतर पार्टी को सौंपेगी।

समिति में शामिल सदस्य

इस समिति में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा को संयोजक बनाया गया है। वहीं विधायक रेणुका सिंह और भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी को सदस्य नामित किया गया है।

कांग्रेस पर आरोप

भाजपा का कहना है कि कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल रामगढ़ पर्वत को लेकर जनता के बीच गलतफहमियां फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी ने साफ किया है कि समिति द्वारा दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Also Read: Vote Chori: छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी…कांग्रेस बोली- सबूत के साथ बहुत जल्द करेंगे खुलासा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button