CG PDS Scam: 600 करोड़ के चावल घोटाले में कार्रवाई, अतिरिक्त संचालक हटाए गए

रायपुर: CG PDS Scam: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत 2021 से 2023 के बीच हुए करीब 600 करोड़ रुपये के चावल घोटाले ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। सरकार ने इस मामले में खाद्य संचालनालय के अतिरिक्त संचालक राजीव कुमार जायसवाल को पद से हटा दिया है। अब उन्हें खाद्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

हमर संगवारी संस्था की शिकायत पर हुई कार्रवाई

हमर संगवारी संस्था के अध्यक्ष राकेश चौबे ने 8 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि विभागीय अधिकारी जांच को प्रभावित कर रहे हैं। शिकायत के साथ प्रमाणिक दस्तावेज भी सौंपे गए थे। इसके आधार पर ही जायसवाल को पद से हटाने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. सुभाष राज सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की।

विधानसभा में खुलासा: 10 जिलों में 4.63 लाख क्विंटल चावल बिका

CG PDS Scam: विधानसभा में तारांकित प्रश्न क्रमांक 58 के जवाब में खाद्य विभाग ने माना कि 10 जिलों में कुल 4,63,319 क्विंटल चावल काले बाजार में बेचा गया। इसकी बाजार कीमत लगभग 128.09 करोड़ रुपये आंकी गई।

कोरबा जिला सबसे आगे

जांच में सामने आया कि कोरबा जिले में 4,669.56 टन चावल, जिसकी कीमत लगभग 16.59 करोड़ रुपये, अवैध रूप से बेचा गया। यहां 298 राशन दुकानों की संलिप्तता पाई गई।

  • इनमें से 50 दुकानों को निलंबित किया गया
  • 31 दुकानों का निरस्तीकरण हुआ
  • जबकि केवल 31 दुकानों पर राजस्व वसूली का नोटिस जारी किया गया।

कैसे हुआ घोटाला

शिकायतकर्ता राकेश चौबे के मुताबिक, बड़े पैमाने पर खुले बाजार से बोगस चावल खरीदकर राशन कार्डधारियों को बांटा गया। जबकि नियम के मुताबिक केवल नागरिक आपूर्ति निगम ही पीडीएस के लिए चावल सप्लाई करने का अधिकृत संस्थान है।

Also Read: CG Anganwadi Bharti Scam: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! लाखों में हो रही नियुक्तियां, इन अभ्यर्थियों के साथ हो रहा अन्याय

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button