
Korba Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां थानेदार नवल साहू के सरकारी आवास में एक-दो नहीं बल्कि चौथी बार चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोर अलमारी तोड़कर नगदी और चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। लगातार चोरी से परिवार और आसपास के लोग सहमे हुए हैं।

सुबह नौकरानी ने देखी टूटी अलमारी
Police officer house Theft: यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सीएसईबी चौकी अंतर्गत पंप हाउस स्थित सरकारी क्वार्टर क्रमांक 2A-1 की है। नवल साहू कुछ माह पहले तक कोरबा में पदस्थ थे और फिलहाल राजनांदगांव में तैनात हैं। सोमवार सुबह जब उनकी नौकरानी रामकुमारी बैरेठ घर पहुंची तो उसने देखा कि ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और कीमती सामान गायब था। इसके बाद तुरंत नवल साहू और पुलिस को सूचना दी गई।
चौथी बार चोरी, परिजन में खौफ
Korba Theft Case: नौकरानी ने बताया कि नवल साहू के घर यह चौथी चोरी की घटना है। लगातार हो रही वारदातों से उनके परिवार और मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। चोरों ने इस बार अलमारी से नगदी और चांदी के गहने पार किए हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
Investigation: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
निजी रंजिश की आशंका
लगातार सिर्फ नवल साहू के घर में चोरी होने से पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे कोई निजी रंजिश हो सकती है। हालांकि, असली वजह आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही सामने आएगी।



