CG Teachers Recruitment: 5000 शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

CG Teachers Recruitment: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लंबित शिक्षकों की भर्ती को लेकर अब प्रक्रिया तेज हो गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 5000 शिक्षकों की भर्ती को लेकर विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वित्त विभाग से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद अब इसमें कोई अड़चन नहीं है।

मुख्यमंत्री की घोषणा और वित्त विभाग की हरी झंडी

CG Teachers Bharti 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान 30 हजार शिक्षकों की चरणबद्ध भर्ती की घोषणा की थी। इसके पहले चरण में 5000 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद वित्त विभाग ने भी स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

ऐसे होंगे पदों का बंटवारा

पद का नामपदों की संख्या
सहायक शिक्षक2000
सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला, कला, कृषि, अंग्रेजी, संस्कृत)1500
खेल और योग शिक्षक300
व्याख्याता (अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, बायोलॉजी, कला, संस्कृत, कंप्यूटर)1000
कुल पद5000

युवाओं को रोजगार की बड़ी उम्मीद

CG Teacher Bharti Update: राज्य में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह खबर राहत लेकर आई है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

Also Read: CG Vyapam Tracer Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में अनुरेखक के 37 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button