CG Weather Update Today: तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आज बिगड़ सकता है मौसम

रायपुर: CG Weather Update Today: राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को हल्की बारिश दर्ज की गई, वहीं बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में आने वाले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा रायगढ़, कोरबा, जशपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, बीजापुर और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक की बारिश और जिलेवार स्थिति

Today Weather News:  इस साल छत्तीसगढ़ में औसतन 994 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य का लगभग 87% है।

  • बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 1344.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 54% अधिक है।
  • वहीं बेमेतरा सबसे कम वर्षा वाला जिला रहा है, जहां अब तक केवल 472 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 50% कम है।

अगले 72 घंटे का पूर्वानुमान

Today Weather News: मौसम विभाग के अनुसार,

  • 13 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • कुछ जिलों में वज्रपात और भारी वर्षा की संभावना है।
  • बारिश का मुख्य क्षेत्र बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिले रहने की उम्मीद है।
  • इसके बाद बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

मौसम वैज्ञानिकों का विश्लेषण

IMD Alert: मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के क्षेत्र और ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवात के कारण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी।

Also Read: महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ करने चलाया जाएगा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button