Raipur Nude Party: रायपुर में न्यूड पार्टी का आयोजन: सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर से मचा हड़कंप

Raipur Nude Party: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कथित न्यूड पार्टी का पोस्टर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस पोस्टर में शराब, ड्रग्स और नग्नता का जिक्र किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए कड़ा विरोध जताया है और पुलिस-प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर से मचा हड़कंप

Raipur News: शहर में पिछले दो दिनों से एक पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में पार्टी का नाम अलग-अलग तरीके से प्रचारित किया गया है, जैसे स्ट्रेंजर पार्टी, हाउस पूल पार्टी और न्यूड पार्टी। इसमें दावा किया गया है कि 21 सितंबर को होने वाली इस पार्टी में शराब और ड्रग्स परोसी जाएगी।

कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

Chhattisgarh Politics: इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसे आयोजन “बेशर्म भाजपा की बेशर्मी का प्रदर्शन” हैं। वहीं, कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने इसे रायपुर की पहचान पर धब्बा बताते हुए कहा कि इस तरह की अश्लील गतिविधियां शहर में नहीं होने दी जाएंगी।

डिप्टी सीएम ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Raipur Update: मामले पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस विषय की जानकारी नहीं थी, लेकिन ऐसी पार्टियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही।

पुलिस और प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

Chhattisgarh News: सोशल मीडिया में वायरल पोस्टर को लेकर अब तक पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे लोगों में नाराजगी है और वे पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसे आयोजनों के पीछे कौन लोग हैं और इन्हें किसका संरक्षण मिल रहा है।

आम जनता ने भी जताई चिंता

Raipur City Nude Party Viral Poster: इस विवादित पोस्टर को लेकर समाज के कई वर्गों ने विरोध दर्ज कराया है। लोग कह रहे हैं कि अगर ऐसी गतिविधियों पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो यह आने वाले समय में सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल पर गंभीर असर डाल सकती हैं।

https://twitter.com/kunal492001/status/1966762015890042941

Also Read: Raipur Drugs Case: ‘ड्रग्स क्वीन’ नव्या-विधि कोर्ट में पेश, चेहरा छिपाती दिखीं; पाकिस्तान कनेक्शन से लेकर रायपुर के रईसजादों का नेटवर्क बेनकाब

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button