
Raipur News: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों ने जोरदार हंगामा किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रिंसिपल कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
355 छात्रों का रिजल्ट प्रभावित
Frustrated with Poor Results: कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में करीब 170 छात्र फेल हुए हैं और कई की कॉपियों में ATKT आई है। दूसरे और पांचवें सेमेस्टर को मिलाकर कुल लगभग 355 छात्रों का रिजल्ट प्रभावित हुआ है।
छात्रों का आरोप: मनमाने अंक दिए गए
Raipur Science College: प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि उत्तरपुस्तिकाओं की जांच सही तरीके से नहीं हुई। कॉपियां ठीक से चेक नहीं होतीं और पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ियों से परिणाम प्रभावित होता है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें मनमाने अंक दिए गए हैं, जिसके चलते पढ़ाई और आगे की तैयारी दोनों बाधित हो रही है।
प्रिंसिपल का आश्वासन
प्रदर्शन के बाद साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल अमिताभ बैनर्जी ने छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर तकनीकी गड़बड़ियों को ठीक कर दिया जाएगा और छात्रों को अपडेट कर दिया जाएगा। प्रिंसिपल ने माना कि ऑनलाइन रिजल्ट में टेक्निकल फॉल्ट की संभावना है और उसकी जांच करवाई जाएगी।



