मगरलोड में 5 गायों की तस्करी, 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया वाहन

Magarlod News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना नंबर की पिकअप वाहन से 5 गायों को तस्करी से मुक्त कराया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मुखबिर से मिली सूचना

थाना मगरलोड को सूचना मिली थी कि ग्राम अमलीडीह में एक सफेद रंग की बिना नंबर पिकअप में 5 गायों को क्रूरता पूर्वक भरकर कत्ल की नीयत से परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और मौके पर दबिश दी।

भागने की कोशिश में पकड़े गए आरोपी

पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन मगरलोड पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों को पकड़ लिया। मौके पर वाहन से 5 गायों को सुरक्षित बरामद किया गया। इनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹25,000 आंकी गई है।

आरोपी और बयान

गवाहों के सामने पूछताछ में आरोपी चांद कुर्रे ने बताया कि वह अपने साथियों विकास आडिल, दुर्गेश ध्रुव और लीलाराम जोगी के कहने पर बिना नंबर की पिकअप लेकर अमलीडीह पहुंचा था। वहीं से गायों को गाड़ी में भरकर ले जाया जा रहा था। वाहन और मवेशियों से संबंधित कोई दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर पाए।

दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध दर्ज किया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. चांद कुर्रे, पिता चैनसिंह कुर्रे, उम्र 19 वर्ष, निवासी सांकरा थाना सिहावा
  2. राहुल कुर्रे, पिता स्व. प्रहलाद कुर्रे, उम्र 23 वर्ष, निवासी सांकरा थाना सिहावा
  3. दुर्गेश कुमार ध्रुव, पिता सुंदरलाल ध्रुव, उम्र 31 वर्ष, निवासी पाईकभाठा
  4. लीलाधर जोगी, पिता शिवकुमार जोगी, उम्र 23 वर्ष, निवासी सांकरा थाना सिहावा, जिला धमतरी

चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Also Read: धमतरी गंगरेल बोटिंग साइट पर पहुंचा दंतैल हाथी, इन 10 गांवों में अलर्ट

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button