
रायपुर: NHM Employees Strike: छत्तीसगढ़ में पिछले एक महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी अब बाहरी राज्यों से भी समर्थन हासिल कर रहे हैं। झारखंड चिकित्साकर्मी संघ ने छत्तीसगढ़ के एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। पत्र में इस मामले को गंभीर बताते हुए केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।
क्यों नाराज हैं एनएचएम कर्मचारी?
NHM Employees Protest: 18 अगस्त 2025 से छत्तीसगढ़ के लगभग 16 हजार एनएचएम कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर काम बंद कर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने कई बार आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उल्टा, संघ के प्रमुख पदाधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही आदेश जारी किया गया है कि अगर कर्मचारी 16 सितंबर तक काम पर नहीं लौटते हैं, तो उनकी जगह नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

झारखंड संघ ने क्या कहा?
पत्र में झारखंड चिकित्साकर्मी संघ ने लिखा कि छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी लंबे समय से अपनी समस्याओं को सरकार के सामने रख रहे हैं, लेकिन समाधान के लिए पहल नहीं हो रही। ऐसे में केंद्रीय स्तर से व्यक्तिगत दखल जरूरी है।
आंदोलन की चेतावनी
संघ ने साफ चेतावनी दी है कि अगर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर उचित दिशा-निर्देश नहीं दिए, तो झारखंड के एनएचएम और जेएसएसीएस कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होने को बाध्य होंगे।
Also Read: छत्तीसगढ़ में बुजुर्ग ने निगले 6 शेविंग ब्लेड, जो हुआ….. पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान…..



