मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज प्रदेश के श्रमिकों को 65.16 करोड़ रूपए डीबीटी के जरिए करेंगे अंतरित

रायपुर: विश्वकर्मा जयंती के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के श्रमिकों को बड़ी राहत देने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख 84 हजार 220 श्रमिकों के खाते में सीधे डीबीटी के जरिए 65 करोड़ 16 लाख 61 हजार 456 रुपये ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे। मौके पर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

अलग-अलग मंडलों से मिलेगी आर्थिक मदद

श्रमिकों को आर्थिक सहयोग देने के लिए तीनों मंडलों की ओर से राशि ट्रांसफर की जाएगी। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के जरिए 1 लाख 77 हजार 49 निर्माण श्रमिकों को 58 करोड़ 32 लाख 38 हजार 136 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल 3 हजार 839 हितग्राहियों के खाते में 4 करोड़ 77 लाख 50 हजार 750 रुपये भेजेगा। इसके अलावा श्रम कल्याण मंडल की ओर से 3 हजार 332 हितग्राहियों को 2 करोड़ 06 लाख 72 हजार 570 रुपये की राशि मिलेगी।

श्रमिकों को संबल देने का प्रयास

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक संबल देने के लिए ये योजनाएं लगातार संचालित की जा रही हैं। सरकार का कहना है कि प्रदेश के श्रमिकों को योजनाओं से जोड़कर उनकी आजीविका को मजबूत बनाना प्राथमिकता है।

Also Read: अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन, जानें कैसे पाएं ₹30,000 की वार्षिक स्कॉलरशिप: Azim Premji CG Scholarship Online 2025

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button