
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दुर्गूकोंदल गांव में गरमागरम भजिया खाते समय एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम और पूरे गांव में मातम का माहौल है।
ऐसे हुआ हादसा
Kanker News: जानकारी के मुताबिक, संतोष दुग्गा अपने बच्चों के साथ घर पर भजिया खा रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज खांसी आई और भजिया का टुकड़ा उनकी सांस की नली में फंस गया। सांस रुकने से हालत बिगड़ने लगी।
अस्पताल ले जाते समय गई जान
Durgukondal Death Case: परिजन घबराकर पानी पिलाने लगे, लेकिन संतोष की तबीयत और बिगड़ गई। उन्हें तुरंत दुर्गूकोंदल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि सांस की नली में फंसे भजिया के कारण ऑक्सीजन की कमी हुई, जिससे दम घुट गया।
परिवार और गांव में मातम
इस दर्दनाक हादसे ने संतोष के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बच्चे और परिजन लगातार रो रहे हैं। गांव में भी घटना की चर्चा है और लोग कह रहे हैं कि छोटी सी लापरवाही ने एक जिंदगी छीन ली।
Also Read: धमतरी जिले में सड़क हादसा: रिवर्स ले रही पिकअप ने चर्रा निवासी बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत



