Video: धमतरी जिले में शराब के नशे में पुलिस का हंगामा, निर्दोष युवकों से मारपीट पर भड़के ग्रामीण

Dhamtari News: धमतरी जिले में रविवार रात पुलिस और ग्रामीणों के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि रुद्री थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ शराब पीकर गांव पहुंचे और निर्दोष युवकों की पिटाई कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। मामला बढ़ने पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और जांच का भरोसा देकर भीड़ को शांत कराया।

धार्मिक आयोजन में विवाद से बिगड़े हालात

बेंद्रा नवागांव में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों के उपद्रव की शिकायत सरपंच ने थाने में फोन करके की। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

  • पुलिस का कहना है कि उपद्रव करने वालों को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
  • वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस नशे में थी और निर्दोष युवकों के साथ भी मारपीट की।

थाने का घेराव और देर रात हंगामा

Dhamtari Police: घटना के बाद बोरिद खुर्द और आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में रुद्री थाने पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि पेट्रोलिंग टीम ने गाली-गलौज की और बिना वजह युवकों को पीटा। थाने के बाहर देर रात तक नारेबाजी होती रही और लोग दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

देखिये वीडियो-

अफसरों के आश्वासन से शांत हुआ मामला

स्थिति बिगड़ते देख सीएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और भीड़ धीरे-धीरे थाने से लौट गई।

ग्रामीणों की मांग और पुलिस की कार्रवाई

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read: Dhamtari Murder News: शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, वारदात से सहमा गांव

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button