CG Weather Update Today: उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, 4 दिन बाद बारिश के आसार

रायपुर: CG Weather Update Today: प्रदेश में बारिश की गतिविधि कम होने और वातावरण में मौजूद नमी के कारण दिन और रात दोनों समय उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। तेज धूप के साथ बढ़ी चिपचिपी गर्मी ने शनिवार को भी लोगों को बेहाल रखा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले चार दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी, इसके बाद मौसम बदल सकता है।

चार दिन बाद लौटेगी बारिश

Today Weather News: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में चार दिन बाद बारिश हो सकती है। इस बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे विदाई की ओर है, जिसकी पूरी तरह से वापसी में अभी 15-20 दिन का समय लग सकता है।

तापमान और वर्षा का हाल

  • शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।
  • पिछले 24 घंटों में बिलाईगढ़ में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
  • अब तक इस सीजन में राज्य में 1061 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से सिर्फ 34 मिमी कम है।
  • रायपुर जिले में औसतन 894 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 79 मिमी कम है।

जाते-जाते असर दिखाएगा मानसून

CG Today Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि मानसून विदाई की दहलीज पर है, लेकिन जाते-जाते भी असर दिखा सकता है। रविवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

Raipur Today Weather News: रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, जशपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग की चेतावनी

IMD Alert: विभाग ने कहा है कि कुछ स्थानों पर मानसून जाते-जाते तांडव मचा सकता है और तेज बारिश हो सकती है। लोगों से अपील की गई है कि बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और बारिश के समय खुले स्थानों पर जाने से बचें।

Also Read: अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन, जानें कैसे पाएं ₹30,000 की वार्षिक स्कॉलरशिप: Azim Premji CG Scholarship Online 2025

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button