कुरुद की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय, विधायक अजय चंद्राकर ने दिलाई एक और बड़ी स्वीकृति…

धमतरी: कुरुद विधानसभा, जो अब तेजी से एजुकेशन हब बनने की ओर अग्रसर है, एक बार फिर सुर्खियों में है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अजय चंद्राकर ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा कदम उठाया है, जिसने युवाओं के सपनों को पंख दे दिए हैं। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग से उन्होंने विधि महाविद्यालय (BA-LLB 5 वर्षीय कोर्स) के भवन निर्माण के लिए 4.66 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दिलाई है।

अब विधि की पढ़ाई होगी कुरुद में

इस बड़ी उपलब्धि के बाद अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को विधि की पढ़ाई के लिए रायपुर, दुर्ग या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कुरुद में ही मिलने वाली उच्चस्तरीय कानूनी शिक्षा युवाओं के करियर को नई दिशा देगी। यह महाविद्यालय न सिर्फ़ कानून के क्षेत्र में नेतृत्व तैयार करेगा, बल्कि समाज सुधार और न्याय व्यवस्था को भी मज़बूत बनाएगा।

शिक्षा में सुनहरा भविष्य

स्थानीय विद्यार्थियों का कहना है कि यह निर्णय उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। अब गांव-कस्बों के होनहार युवा भी कुशल वकील, न्यायविद और समाजसेवी बन सकेंगे। इस फैसले ने छात्रों और अभिभावकों दोनों में ही नई ऊर्जा और विश्वास जगाया है।

अंचल में खुशी की लहर

यह खबर मिलते ही अंचल में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रों, अभिभावकों और आम जनता ने विधायक अजय चंद्राकर का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। लोग कह रहे हैं कि –
“वास्तव में अजय चंद्राकर ही हैं जो ग्रामीण क्षेत्र में रहकर भी उच्च शिक्षा को घर-घर तक पहुंचाने का सपना साकार कर रहे हैं।”

यह पहला मौका नहीं है जब विधायक चंद्राकर ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया हो। इससे पहले भी उन्होंने स्कूल-कॉलेजों के लिए संसाधन, भवन निर्माण और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई हैं। लगातार प्रयासों की वजह से आज कुरुद शैक्षणिक मानचित्र पर चमक रहा है।

Also Read: अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन, जानें कैसे पाएं ₹30,000 की वार्षिक स्कॉलरशिप: Azim Premji CG Scholarship Online 2025

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button