दिवाली के बाद घोषित होगी भाजयुमो की नई टीम, राहुल टिकरिया कर रहे तैयारी

रायपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई कार्यकारिणी का ऐलान दिवाली के बाद किया जाएगा। संगठन सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया इन दिनों संभाग और जिलों के दौरे पर हैं और पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया में जुटे हैं। तैयार लिस्ट को बीजेपी कोर कमेटी के पास भेजा जाएगा, मंजूरी मिलने के बाद आधिकारिक घोषणा होगी।

संघर्षशील कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता

भाजयुमो की नई टीम में उन कार्यकर्ताओं को जगह मिलने की संभावना है, जिन्होंने पार्टी के लिए लगातार संघर्ष किया है। कुछ पुराने पदाधिकारियों को प्रमोशन भी मिल सकता है। अध्यक्ष टिकरिया की टीम में 32 से 35 साल तक के युवाओं को शामिल करने की तैयारी है। चयन में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और संगठन में सक्रियता अहम भूमिका निभाएगी।

युवाओं को जोड़ने की रणनीति

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना और युवाओं को पार्टी से जोड़ना ही भाजयुमो की प्राथमिकता है। टिकरिया लगातार युवाओं से संवाद कर रहे हैं और उनके सुझावों को महत्व दे रहे हैं। माना जा रहा है कि दिवाली के बाद घोषित होने वाली टीम में नए चेहरों के साथ अनुभवी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शक की जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

पद संभालने के बाद विवादों में टिकरिया

राहुल टिकरिया ने 26 अगस्त को भाजयुमो अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था। इसके कुछ समय बाद ही उन पर विवादित आरोप लगे। इस पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों को विपक्ष की साजिश बताया था। एक मामले में बीजेपी नेताओं की ओर से सिविल लाइन थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

Also Read: Video: “35 ठन विधायक लेकर इहें बैठबो” भूपेश बघेल ने किसे दे दी धमकी….! पूर्व सीएम बोले….1000 के चक्कर में फोकट में महिलाओं को…….!

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button