Video: गरबा के नाम पर फूहड़ता : भाजपा विधायक रिकेश सेन के सामने फिल्मी गाने पर ठुमके लगा रहे युवक-युवती, वीडियो हो रहा वायरल

दुर्ग। दुर्ग जिले के वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित गरबा कार्यक्रम के दौरान युवक-युवतियां फिल्मी गानों पर डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान विधायक सेन भी वहीं मौजूद थे और जमीन पर बैठकर कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे।

कांग्रेस ने साधा निशाना

Vaishali Nagar Viral Video: कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए भाजपा नेताओं के संस्कारों पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि धार्मिक आयोजन के नाम पर अशोभनीय प्रस्तुति भाजपा की असली सोच को उजागर करती है।

सांस्कृतिक मूल्यों पर बहस

MLA Rikesh Sen: भिलाई के शांति नगर स्थित लोकांगन परिसर में हर साल मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस बार भी प्रतिमा स्थापना के दौरान गरबा कार्यक्रम रखा गया, लेकिन वहां फिल्मी गाने बजने और उन पर डांस करने को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह का प्रदर्शन संस्कृति के विरुद्ध है।

विधायक की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय

विवाद इसलिए और बढ़ गया क्योंकि वायरल वीडियो में विधायक रिकेश सेन खुद कार्यक्रम में मौजूद हैं। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ ने इसे नवरात्रि की भावना को ठेस पहुंचाने वाला बताया तो कुछ ने विधायक की चुप्पी और मौजूदगी पर सवाल उठाए।

देखिये वीडियो-

Also Read: मुस्लिम समाज ने अपने बच्चों को गरबा में जाने से किया मना, बोले- हिंदू भाइयों का त्योहार चल रहा है’, शहर काजी की समाज से अपील, मुस्लिम लड़के-लड़कियों के जाने से…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button