गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, चार गेट खोले गए, 8 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

धमतरी: प्रदेश में हो रही भारी वर्षा का असर अब बांधों पर दिखने लगा है। रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे तक बांध का जल भराव 94 प्रतिशत दर्ज किया गया। कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बांध में 17364 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। जल संसाधन विभाग के अनुसार यह आवक बढ़कर 25 हजार क्यूसेक तक पहुंच सकती है।

धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा पानी

स्थिति को देखते हुए बांध प्रबंधन ने पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल चार गेटों से 8 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। प्रारंभिक चरण में एक-एक घंटे के अंतराल पर पानी छोड़ा जाएगा और जलस्तर बढ़ने पर मात्रा क्रमशः बढ़ाई जाएगी।

अन्य बांधों की स्थिति

  • मॉडमसिल्ली बांध: 99% से अधिक भराव
  • दुधावा बांध: 71% भराव
  • सोंढुर बांध: 76% भराव

कलेक्टर ने दिए निर्देश

धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने नदी किनारे बसे ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यक एहतियाती कदम उठाकर ही किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकता है। साथ ही जिलेवासियों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बांध व नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाए

Also Read: धमतरी में सड़क हादसों का कहर, 262 दिन में 127 लोगों की मौत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button