छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगी देशी, विदेशी सभी शराब दुकानें, अवैध बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर: यदि आप शराब खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। आगामी 2 अक्टूबर (गुरुवार) को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में सभी देशी, विदेशी और कम्पोजिट मदिरा दुकाने बंद रहेंगी। राज्य सरकार ने इस दिन को शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया है।

क्यों बंद रहती हैं दुकानें?

महात्मा गांधी ने अपने जीवन में सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर आज़ाद भारत का सपना साकार किया था। उनकी जयंती पर देशभर में शराब दुकानों को बंद रखकर समाज में नशामुक्ति और संयम का संदेश दिया जाता है।

कलेक्टरों ने जारी किए आदेश

  • मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आदेश जारी किया है कि इस दिन सभी शराब दुकानें, उनसे जुड़े अहाते और क्लब पूरी तरह से बंद रहेंगे। यह आदेश छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24(1) के तहत जारी किया गया है।
  • सरगुजा कलेक्टर ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया है। इस दौरान जिले की सभी देशी, विदेशी, कम्पोजिट और प्रीमियम शराब दुकानें, अहाते और मद्य भंडार पूरी तरह बंद रहेंगे।

अवैध बिक्री पर कड़ी कार्रवाई

आदेश में साफ कहा गया है कि शराब का विक्रय, परिवहन और परोसना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई व्यक्ति इस दौरान अवैध बिक्री या खपत करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को 8 अक्टूबर तक ई-केवायसी कराना अनिवार्य, वरना नही मिलेगा योजना का लाभ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button