
बेंगलुरु Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपना वर्चस्व साबित करते हुए एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए ट्रॉफी जीती। यह जीत भारत के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि उसने 2023 में वनडे फॉर्मेट के बाद 2025 में टी20 फॉर्मेट का एशिया कप भी जीता है।

तिलक वर्मा की जुझारू पारी ने दिलाई जीत
IND vs PAK Highlights: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दिया। इसमें कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को शुरुआती झटके लगे, लेकिन युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने एक छोर मजबूती से संभाले रखा। तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रनों की अभूतपूर्व पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। भारत ने यह लक्ष्य 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 150 रन बनाकर हासिल कर लिया।

जश्न में झूमा भारत, कोच गंभीर भी नहीं रोक पाए खुशी
भारत के लिए रिंकू सिंह ने विनिंग चौका लगाया, जिसके बाद पूरा ड्रेसिंग रूम और स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर सके। अपनी जुझारू पारी से टीम को जीत दिलाने वाले तिलक वर्मा ने बल्ला लहराकर अपनी खुशी जाहिर की, जबकि पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर निराश खड़े रह गए।
Also Read: सरकार ने जारी किया अलर्ट: Android यूजर्स तुरंत करें ये काम, वरना बढ़ सकता है हैक खतरा



