महतारी एक्सप्रेस से अवैध शराब तस्करी का मामला, 16 पेटी शराब जब्त, पूर्व विधायक बैठी धरने पर

राजनांदगांव: जिले के छुरिया क्षेत्र में महतारी एक्सप्रेस वाहन का इस्तेमाल अवैध शराब की तस्करी के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र निर्मित 16 पेटी संतरी शराब जब्त की है। इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है और पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गई हैं।

पुलिस ने पकड़ा महतारी एक्सप्रेस वाहन

जानकारी के अनुसार छुरिया क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान महतारी एक्सप्रेस बोलेरो वाहन को रोका गया। तलाशी में उसमें से महाराष्ट्र निर्मित 16 पेटी देशी संतरी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत लगभग 53 हजार 760 रुपये बताई जा रही है। आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

महिलाओं के लिए बनी सेवा का गलत इस्तेमाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि महतारी एक्सप्रेस का उद्देश्य ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों की महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है। लेकिन कई इलाकों में महिलाओं को जरूरत पड़ने पर यह सेवा नहीं मिल पाती। इसके उलट इस वाहन का दुरुपयोग अवैध कारोबार में हो रहा है।

छन्नी साहू का धरना, सरकार पर सवाल

घटना के बाद पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया गेट के सामने धरने पर बैठ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर भी प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके संरक्षण में यह कारोबार चल रहा है।
छन्नी साहू ने कहा, “अवैध शराब का धंधा क्या यही है विष्णु का सुशासन?”

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और वाहन के इस्तेमाल से जुड़े सभी बिंदुओं की पड़ताल होगी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: ‘भाजपा राज में दो साल में 5 लाख पशुधन गायब, 2500 गायों की भूख और दुर्घटना से मौत’: PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा आरोप

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button