CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, आंधी-तूफ़ान चलने की भी है संभावना, जानें क्या कहता है आज का मौसम

रायपुर.CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून अपने अंतिम दौर में भी सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक तापमान पेण्ड्रा रोड में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले चार दिनों तक दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

कहां हुई वर्षा

  • छुईखदान, गंडई – 3-3 सेमी
  • रघुनाथ नगर, साल्हेवारा, गुंडरदेही, सहसपुरलोहारा – 2-2 सेमी
  • बागबाहरा, बेरला, मैनपुर, रेंगाखार कला, साजा, गोबरा नवापारा – 1-1 सेमी

सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति

  • दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा इस समय वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी, शाहजहांपुर से गुजर रही है।
  • खंभात की खाड़ी और आसपास सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है, जिससे गुजरात, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक 0.9 किमी ऊंचाई पर द्रोणिका बनी हुई है।
  • उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में 1.5 से 5.8 किमी ऊंचाई तक चक्रीय परिसंचरण मौजूद है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।

IMD Alert: इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है।

रायपुर का मौसम

Today Raipur Weather: मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

किन जिलों में अलर्ट

Today CG Weather News: मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले 24 घंटों में इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है –
रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, कोंडागांव और कांकेर।

आंधी-तूफ़ान और बिजली गिरने का अलर्ट

Today CG Weather Update: मौसम विभाग ने विशेष रूप से जंगल और मैदानी इलाकों में तेज आंधी-तूफ़ान और बिजली गिरने की आशंका जताई है। विभाग ने लोगों से बेकार घर से बाहर निकलने से बचने, खुले मैदान में खड़े न रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

Also Read: Minimata Mahtari Jatan Yojana: मिनीमाता महतारी जतन योजना: बच्चे के जन्म पर मिलते हैं 20,000 रुपये, जानिए कैसे उठाएं लाभ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button