CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने 100 स्पेशल एजुकेटर भर्ती को दी मंजूरी, माओवादी संगठन में फूट और शांतिवार्ता पर टकराव, घटिया माल सप्लाई करने वाले तीन वेंडर ब्लैकलिस्टेड, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रायपुर में होगा राज्य स्तरीय आयोजन, कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस की तैयारियां तेज, महामाया मंदिर परिसर में चाकूबाजी से दो घायल, नवा रायपुर को मिला देश का पहला स्मार्ट पंजीयन कार्यालय, रायपुर सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, महतारी वंदन योजना राशि घोटाले की जांच के आदेश, और नवरात्रि गरबा महोत्सव में अदा शर्मा की हुई विशेष एंट्री समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।
100 स्पेशल एजुकेटर पद पर सीधी भर्ती
Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 100 स्पेशल एजुकेटर पद पर सीधी भर्ती का फैसला लिया गया। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद ने दिव्यांगजनों के हित में राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की बकाया ऋण राशि 24.50 करोड़ रुपए एकमुश्त वापस करने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया।
माओवादी संगठन में फूट, शांतिवार्ता को लेकर दो गुट आमने-सामने
Maoist Talks: जगदलपुर। शांतिवार्ता को लेकर माओवादी संगठन में दो फाड़ हो गया है। केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय ने शांतिवार्ता के समर्थन में प्रेस नोट जारी कर तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रवक्ता जगन की आलोचना की। अभय ने कहा कि यह फैसला बड़े कैडर की उपस्थिति में लिया गया था ताकि संगठन के भीतर लोकतंत्र जीवित रहे।
घटिया माल सप्लाई करने वाले तीन वेंडर ब्लैक लिस्टेड
Vendor Blacklist: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल ने घटिया माल सप्लाई करने वाले तीन जेम वेंडरों पर बड़ी कार्रवाई की है। DFO ग्रीष्मी चांद ने इन फर्मों को ब्लैक लिस्टेड कर अमानत राशि राजसात करने का निर्देश दिया। राजनांदगांव की दीपाली इंटरप्राइजेज से 1.74 करोड़ की सप्लाई में गुणवत्ता मानक निम्न पाए गए।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रायपुर में होगा राज्य स्तरीय आयोजन
Elderly Day: रायपुर। सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 1 अक्टूबर को कृषि महाविद्यालय परिसर में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े इसकी अध्यक्षता करेंगी। कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे।
कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस के लिए तैयारियां, सीएम साय लेंगे तीन दिवसीय मैराथन बैठकें
Collector-SP Conference: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 से 14 अक्टूबर तक कलेक्टर, एसपी और डीएफओ के साथ मैराथन बैठक करेंगे। इसमें विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था, वन एवं पर्यावरण और आदिवासी योजनाओं की समीक्षा होगी। नए मुख्य सचिव विकास शील गुप्ता पहली बार इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।
महामाया मंदिर में चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Mahamaya Temple Incident: बिलासपुर। नवरात्रि पर्व की सप्तमी की रात रतनपुर के मां महामाया मंदिर परिसर में चाकूबाजी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। आपसी विवाद के चलते दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मंदिर परिसर की सुरक्षा और पुलिस ने स्थिति को संभाला।
छत्तीसगढ़ को मिला देश का पहला स्मार्ट पंजीयन कार्यालय
Smart Registry: नवा रायपुर। देश का पहला स्मार्ट पंजीयन कार्यालय नवा रायपुर में शुरू हो गया है। इस कार्यालय का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। अब नागरिक 15-20 मिनट में रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यह कार्यालय PPP मॉडल पर आधारित है और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।
रायपुर सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां तेज, 13 जोनों में होंगे मुकाबले
Sports Festival: रायपुर। सांसद एवं भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आगामी रायपुर सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य राजनीति से परे खेलों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ना है। महोत्सव में 13 जोनों के तहत 13 खेलों का आयोजन होगा, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग भाग ले सकेंगे।
महतारी वंदन योजना की राशि संविदा कर्मचारी के खाते में, जांच के आदेश
Mahatari Vandan Scam: बालोद। महिला एवं बाल विकास विभाग की संविदा कर्मचारी लक्ष्मी साहू पर पिछले 19 महीने से महतारी वंदन योजना का पैसा अपने खाते में डालने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है। जिला अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
मुंबई से रायपुर पहुंचीं अभिनेत्री अनुराधा पौडवाल और अदा शर्मा, नवरात्रि गरबा महोत्सव में लेंगी हिस्सा
नवरात्रि के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सांस्कृतिक आयोजनों की रौनक कई गुना बढ़ गई है, और इसी कड़ी में सोमवार सुबह बॉलीवुड की दो जानी-मानी हस्तियाँ मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल और अभिनेत्री अदा शर्मा मुंबई से रायपुर पहुँचीं। दोनों कलाकार यहाँ नवरात्रि के पर्व पर आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव में शामिल होने आई हैं, जहाँ एयरपोर्ट पर दोनों का प्रशंसकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया; भक्ति संगीत के लिए प्रसिद्ध अनुराधा पौडवाल गरबा आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होकर वातावरण को भक्तिमय बनाएँगी



