मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना क्या है? छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों के लिए संचालित योजना का जाने पात्रता एवं लाभ

Mukhyamantri Khadyan Sahayata Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की बड़ी पहल है। इस योजना का मकसद है कि राज्य में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और सभी को पर्याप्त व पौष्टिक भोजन मिले।

योजना की शुरुआत

CG Food Security Scheme: यह योजना अप्रैल 2007 से पूरे राज्य में लागू है। इसे छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।

योजना का उद्देश्य

  • राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को रियायती दर पर चावल और अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराना।
  • प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को अतिरिक्त मात्रा में चावल देना।
  • कुपोषण और भूख की समस्या को कम करना।
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर भोजन का खर्च घटाना, ताकि वे अपनी आय का इस्तेमाल शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी दूसरी जरूरतों पर कर सकें।
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत और पारदर्शी बनाना।

लाभार्थी और पात्रता

मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी है। योजना के तहत पात्र परिवारों को निम्न श्रेणियों में शामिल किया गया है:

  1. अंत्योदय कार्ड धारक (Antyodaya Card): सबसे गरीब और वंचित परिवार।
  2. प्राथमिकता कार्ड धारक (Priority Card): BPL परिवार, छोटे किसान, असंगठित मजदूर और सरकार द्वारा तय मानकों के अंतर्गत आने वाले परिवार।
  3. एकल निराश्रित व्यक्ति (Single Destitute): जिनकी कोई स्थायी आय का स्रोत नहीं है और वे अकेले रहते हैं।
  4. निःशक्तजन (Persons with Disabilities): गंभीर रूप से दिव्यांग लोग।

क्या मिलता है इस योजना में?

  • पात्र परिवारों को चावल ₹1 प्रति किलो की दर पर दिया जाता है।
  • इसके अलावा शक्कर और नमक जैसी आवश्यक सामग्री भी रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाती है।
  • प्राथमिकता परिवारों को अतिरिक्त पात्रता के तहत चावल अधिक मात्रा में दिया जाता है।

विभिन्न राशनकार्डों पर चावल वितरण की पात्रता

राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, निःशक्तजन और सामान्य परिवारों के लिए चावल वितरण की मात्रा निर्धारित की गई है:

  1. अंत्योदय राशनकार्ड: इन कार्डों पर प्रतिमाह 35 किलोग्राम चावल निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
  2. प्राथमिकता राशनकार्ड:
    • 1 से 2 सदस्यों वाले कार्डों पर: 10 किलोग्राम चावल प्रति सदस्य प्रतिमाह निःशुल्क
    • 3 से 5 सदस्यों वाले कार्डों पर: 35 किलोग्राम चावल प्रतिमाह निःशुल्क
    • 5 से अधिक सदस्यों वाले कार्डों पर: 7 किलोग्राम चावल प्रति सदस्य प्रतिमाह निःशुल्क
  3. एकल निराश्रित राशनकार्ड: इन कार्डों पर प्रतिमाह 10 किलोग्राम चावल निःशुल्क दिया जा रहा है।
  4. निःशक्तजन राशनकार्ड: इन कार्डों पर प्रतिमाह 10 किलोग्राम चावल निःशुल्क दिया जा रहा है।

सामान्य परिवारों के लिए चावल की दरें

सामान्य परिवारों के राशनकार्डों पर चावल ₹10 प्रति किलोग्राम की दर से प्रतिमाह उपलब्ध कराया जा रहा है:

  • 1 से 2 सदस्यों वाले कार्डों पर: 10 किलोग्राम चावल प्रति सदस्य प्रतिमाह
  • 3 से 5 सदस्यों वाले कार्डों पर: 35 किलोग्राम चावल प्रतिमाह

मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना छत्तीसगढ़ की ऐसी योजना है, जिसने राज्य में खाद्य सुरक्षा की गारंटी दी है और लाखों गरीब परिवारों को भूख व कुपोषण से बचाने में मदद की है।

Also Read: Mukhyamantri kanya Vivah Yojana: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सरकार दे रही 50 हजार की मदद

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button