
रायपुर CG Board Exams 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी स्कूल (कक्षा 12वीं) की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्वाध्यायी (Private) विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की तारीखों की घोषणा कर दी है। छात्रों को यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन पूरी करनी होगी।
आवेदन की महत्वपूर्ण समय सीमा (तारीखें)
CG Board Exams 2025 Exam Form Date: मंडल द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अलग-अलग शुल्क के साथ निम्नलिखित समय सारणी निर्धारित की गई है:
- सामान्य शुल्क के साथ: 1 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक।
- विलंब शुल्क के साथ: 1 नवंबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक।
- विशेष विलंब शुल्क के साथ: 17 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक।
संस्थानों के लिए निर्देश
मंडल ने यह स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राएं केवल मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं के माध्यम से ही अपने परीक्षा आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी संबंधित संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भर दिए जाएं।
देखें आवेदन की कॉपी:

Also Read: छत्तीसगढ़ को मिलने जा रहे हैं तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 1077 करोड़ रुपए की स्वीकृति



