CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट! इन 30 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी, कई इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और बाढ़ का खतरा

रायपुर CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में फिलहाल हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिसमें दक्षिण छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक वर्षा हो सकती है। राजधानी रायपुर में भी आज शाम तक बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि प्रदेश से मानसून की विदाई 15 अक्टूबर के आसपास संभव है, और शुक्रवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

30 जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी: आंधी-बिजली और बाढ़ का खतरा

Today Weather News: मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए प्रदेश के 30 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की सामान्य से अधिक सक्रियता के कारण इन जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जिससे नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा और बाढ़ की संभावना बनी हुई है। लोगों को संभावित खतरों से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, सरगुजा जिले में घने कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।

पिछले 24 घंटे का हाल और राजधानी का मौसम

Today CG Weather Update: पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश पेंटर रोड में 4 सेंटीमीटर दर्ज की गई, जबकि ओरछा कोटा और लालपुर में 3 सेंटीमीटर और बस्तर, खड़गवा और चिरमिरी में 2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल सामान्य रूप से छाए रह सकते हैं और देर शाम बारिश के आसार हैं। इस दौरान तापमान 24 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Also Read: छत्तीसगढ़ी सिनेमा का मशहूर अभिनेता गिरफ्तार, गांजा तस्करी करने का आरोप, 4 साल से दे रहा था पुलिस को चकमा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button