
रायपुर: CG Employees Niyamitikaran: छत्तीसगढ़ में दीपावली से पहले एक बार फिर संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है। इस बार विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपनी पुरानी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है और आज वे बिजली मुख्यालय का घेराव करने की तैयारी में हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी माँगें पूरी नहीं हुईं, तो वे 18 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे।
ये हैं संविदा कर्मचारियों की प्रमुख माँगें
CG Employees Niyamitikaran: विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने अपनी कई मांगों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया है, जिनमें प्रमुख माँगें निम्नलिखित हैं:
- संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।
- दुर्घटना या सामान्य मृत्यु उपरांत 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।
- दुर्घटना या सामान्य मृत्यु उपरांत परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
- संविदा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता दिया जाए।
- अवकाश में ड्यूटी किए जाने पर अतिरिक्त भुगतान की पात्रता दी जाए।
हाल ही में NHM कर्मचारी भी कर चुके हैं हड़ताल
Contract Employees Protest: गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश के NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर लगभग एक महीने तक हड़ताल पर चले गए थे, जिसके कारण राज्य की स्वास्थ्य सुविधाएँ चरमरा गई थीं। सरकार से माँग पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद ही NHM कर्मचारी काम पर लौटे थे। अब देखना होगा कि विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों के इस आंदोलन पर सरकार का क्या रुख रहता है।



