Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट बैठक आज गाय को ‘राजमाता’ घोषित करने पर हो सकता है ऐतिहासिक फैसला, कई अहम एजेंडे पर चर्चा

रायपुर: Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ की राजनीति आज एक ऐतिहासिक फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आज सुबह 11:30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगने की संभावना है, लेकिन सबसे प्रमुख एजेंडा गाय को ‘राजमाता’ (Rajmata) का दर्जा देने का प्रस्ताव माना जा रहा है।

गाय को ‘राजमाता’ घोषित करने की पहल पर फैसला संभव

प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण गाय को ‘राजमाता’ घोषित करने की मांग लंबे समय से उठती रही है। यह मुद्दा हाल ही में राजधानी रायपुर में बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा के दौरान फिर से गरमाया था, जब उन्होंने मंच से यह मांग रखी थी। उस समय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सार्वजनिक रूप से आश्वासन दिया था कि सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करेगी। माना जा रहा है कि आज की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है, जिससे छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आ सकता है।

धान खरीदी और राज्योत्सव सहित ये मुद्दे भी एजेंडे में

कैबिनेट की बैठक में गाय के मुद्दे के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। इन मुद्दों में शामिल हैं:

  • धान खरीदी की तैयारी: आगामी सीजन के लिए धान खरीदी (Paddy Procurement) की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा।
  • राज्योत्सव 2025: राज्योत्सव के आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों पर विचार-विमर्श।
  • NHM कर्मचारियों की माँगे: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की लंबित मांगों और उनसे जुड़े मसलों पर चर्चा।
  • कानून व्यवस्था: राज्य में आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की संभावना है।

Also Read: CG Gaudham Yojana 2025: गौधाम योजना क्या है? जानें पात्रता, लाभ, Registration Process की पूरी जानकारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button