छत्तीसगढ़ में रेत खदानों की ई-नीलामी आज से शुरू, पहले चरण में 150 घाटों की होगी बोली

रायपुर: छत्तीसगढ़ में रेत कारोबारियों के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य में आज से रेत खदानों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पहले चरण में 150 रेत घाटों की नीलामी की जाएगी। राज्य सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए एमएसटीसी (MSTC) के साथ करार किया है।

ऑनलाइन होगी नीलामी, रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

CG Ret khadan E Nilami: खनिज विभाग के अनुसार, रेत खदानों की यह नीलामी ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। इससे बोली लगाने वाले कारोबारियों को घर बैठे आवेदन करने और नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने की सुविधा मिलेगी। इस प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक रेत कारोबारियों को संबंधित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

  • एनआईटी जारी: आज से जिलेवार एनआईटी (नोटिस इन्वाइट टेंडर) जारी किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण: गुरुवार को नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में खनिज विभाग के अधिकारियों और बोलीकर्ताओं को एमएसटीसी के अधिकारियों ने ई-नीलामी प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया।

15 अक्टूबर से शुरू होगी नई व्यवस्था

खनिज विभाग ने बताया कि 15 अक्टूबर से राज्य में नई व्यवस्था के तहत रेत घाटों का संचालन शुरू होगा। इस नई डिजिटल प्रणाली से पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ने की उम्मीद है। तब तक रेत घाटों पर खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यह कदम रेत के अवैध उत्खनन पर नियंत्रण लगाने में सहायक माना जा रहा है।

Also Read: Raipur Nurse Murder Case: रायपुर में नर्स की हत्या मामले में हुआ खुलासा, प्रेमी ने ही उतारा मौत के घाट, बेवफाई के शक में की वारदात

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button