Dhamtari Rail Line: रायपुर से धमतरी रेल लाइन का काम पूरा, इस महीने से ट्रेन दौड़ाने की तैयारी; ₹1510 करोड़ का प्रोजेक्ट

रायपुर: धमतरी वासियों का ट्रेन का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। रायपुर से धमतरी तक की नई रेल लाइन का काम अब अपने अंतिम चरण में है। रायपुर रेल मंडल ने घोषणा की है कि 67 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन पर जनवरी 2026 में ट्रेन दौड़ने की संभावना है।

दिसंबर 2025 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

रायपुर रेल मंडल के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (SDCM) अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि यह एक कंपोजिट प्रोजेक्ट है, जिसके लिए साल 2012 में 1510 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। उन्होंने जानकारी दी कि धमतरी रेल लाइन का काम काफी तेजी से चल रहा है और दिसंबर 2025 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

  • संभावित तिथि: रेलवे मंडल ने इस लाइन पर 22 जनवरी 2026 तक ट्रेन चलाने की संभावना जताई है।
  • प्रगति: रेलवे ट्रैक के अधिकांश काम पूरे हो चुके हैं। धमतरी स्टेशन पर स्टेशन बिल्डिंग का काम भी लगभग अंतिम चरण में है। हालांकि, धमतरी गुड शेड का काम अभी अधूरा है, जिसे पूरा करने के लिए भी दिसंबर 2025 का लक्ष्य रखा गया है।

इन क्षेत्रों को मिल चुका है लाभ

यह कुल 67 किलोमीटर का प्रोजेक्ट है। शुरुआती चरणों में मंदिर हसौद, नवा रायपुर, अभनपुर, केंद्री और राजिम तक रेल लाइन का विस्तार हो चुका है और इन क्षेत्रों के यात्री इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। अब यह लाइन अभनपुर से धमतरी तक जाएगी।

वरदान साबित होगी यह रेल लाइन

एसडीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी के अनुसार, यह रेल सेवा पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगी। धमतरी और राजिम को ‘धान का कटोरा’ (Rice Bowl of Chhattisgarh) भी कहा जाता है। इस रेल लाइन के शुरू होने से धमतरी के व्यापारी, ठेकेदार, ट्रांसपोर्टर और किसानों को भी सीधा फायदा मिलेगा।

धमतरी स्टेशन को दिव्यांगजन फ्रेंडली बनाया जा रहा है। यहाँ रिजर्वेशन काउंटर (PRS) के साथ ही वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी।

Also Read: धमतरी पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार, 92 स्थानों पर दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो गांजा जब्त

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button