VIDEO: रायपुर में भाजपा नेता की कार से दिवाली गिफ्ट चोरी: चोरों ने DVR कैमरा भी निकाला, नेता ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली के मौके पर चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास के शंकर नगर स्थित वीआईपी स्टेट निवास के बाहर खड़ी उनकी कार को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दीपावली के गिफ्ट पैक और महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया। पकड़े जाने के डर से चोरों ने कार में लगा डीवीआर कैमरा (DVR Camera) भी निकाल लिया।

बीजेपी नेता ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी

चोरी की यह घटना कल रात को हुई। भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस वारदात की जानकारी दी।

  • श्रीवास का पोस्ट: उन्होंने लिखा, “कल रात अज्ञात चोरों द्वारा मेरी कार में तोड़फोड़ कर दीपावली के गिफ्ट पैक तथा दस्तावेज़ में हाथ साफ़ कर दिया गया! पकड़ाये जाने के डर से कार में लगा DVR कैमरा भी निकाल लिया गया!”

इस घटना ने एक बार फिर त्योहारों के दौरान वाहन सुरक्षा और वीआईपी इलाकों में गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।.

Also Read: भाजपा विधायक के सरकारी आवास में चोरी: चोरों ने पिकअप में भरकर कीमती सामान उड़ाए

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button