
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने दीपावली के अवसर पर शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने उन्हें डीएसपी (DSP) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। सरकार की ओर से इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिया गया है।

स्नेहा गिरपुंजे को पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में पोस्टिंग दी गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने हाल ही में इस मामले को विशेष प्रकरण मानते हुए स्नेहा गिरपुंजे को डीएसपी पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का महत्वपूर्ण फैसला लिया था।
बता दें कि एएसपी आकाश राव गिरपुंजे सुकमा में आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से शहीद हो गए थे। राज्य सरकार ने शहीद अधिकारी के योगदान और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए यह निर्णय लिया है।
Also Read: छत्तीसगढ़ में उज्ज्वला योजना: सीएम साय ने 2.23 लाख नए LPG कनेक्शन के लिए PM मोदी का जताया आभार



