CG Mandi Board Data Entry Operator Bharti 2025: छ.ग. कृषि उपार्जन केंद्रों (सोसाइटी) में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 2739 पदों पर भर्ती

Society Data Entry Operator Bharti 2025: छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड (CG Mandi Board) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator) के कुल 2739 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह नियुक्ति धान उपार्जन केंद्रों एवं समितियों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सर्विस प्रोवाइडर द्वारा की जाएगी। विभाग ने इस संबंध में प्रारंभिक सूचना (Notice) जारी कर दी है, और आवेदन प्रक्रिया जैम पोर्टल (GeM Portal) के माध्यम से शुरू की जाएगी।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण (CG Mandi Board DEO Bharti 2025 Overview)

विवरणजानकारी
विभाग का नामछ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मंडी बोर्ड)
पद का नामडाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator)
कुल पदों की संख्या2739
नियुक्ति प्रकारआउटसोर्सिंग (Service Provider के माध्यम से)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
कौन आवेदन कर सकता है?छत्तीसगढ़ निवासी
नौकरी का स्थानछत्तीसगढ़ के सभी जिले

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

गतिविधितिथि
भर्ती नोटिस जारीअक्टूबर 2025
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभजल्द घोषित होगा
ऑफिशियल विज्ञापन (Tender)जैम पोर्टल के माध्यम से जारी होगा
आवेदन की अंतिम तिथिअपडेट जल्द
परीक्षा / चयन प्रक्रियाअपडेट जल्द

🔹 Note: फिलहाल केवल सूचना जारी की गई है, आधिकारिक विज्ञापन (Official Notification) जारी होना बाकी है।

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयुअधिकतम आयुछूट (Relaxation)
18 वर्ष40 वर्षOBC – 3 वर्ष, SC/ST – 5 वर्ष

आयु गणना तिथि: 01 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी।

वेतनमान (Salary Details)

पद का नाममासिक वेतन (₹)
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)₹18,500/- (लगभग)

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

पद का नामयोग्यता
डाटा एंट्री ऑपरेटर12वीं पास एवं कंप्यूटर डिप्लोमा / प्रमाण पत्र अनिवार्य

विभागीय विज्ञापन जारी होने के बाद विस्तृत योग्यता अद्यतन की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
  • 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची
  • कंप्यूटर प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  1. जैम पोर्टल (GeM Portal) के माध्यम से सर्विस प्रोवाइडर का चयन किया जाएगा।
  2. चयनित सर्विस प्रोवाइडर द्वारा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  3. आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड से किए जा सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

विवरणलिंक
विभागीय सूचनायहां देखें
अन्य सरकारी नौकरी अपडेटयहाँ क्लिक करें
सोसाइटी डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती अपडेटयहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण बिंदु (Important Points)

  • यह भर्ती आउटसोर्सिंग मोड में की जाएगी।
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर विभागीय वेबसाइट और जैम पोर्टल पर लिंक सक्रिय होगा।
  • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने शैक्षणिक और तकनीकी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  • यह भर्ती अस्थायी आधार पर होगी, लेकिन चयनित उम्मीदवारों को मंडी बोर्ड के अंतर्गत कार्य का अवसर मिलेगा।

छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड में डाटा एंट्री ऑपरेटर (2739 पद) की भर्ती राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। यह नियुक्ति धान उपार्जन केंद्रों में आउटसोर्सिंग के तहत की जाएगी। फिलहाल विभाग ने केवल सूचना जारी की है, इसलिए अभ्यर्थी भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करें। आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही उम्मीदवारों को सभी जरूरी जानकारी वेबसाइट और स्थानीय समाचार पोर्टलों पर मिल जाएगी।

Also Read: IPPB GDS Executive Recruitment Online Apply 2025: ग्रामीण डाक सेवक (एग्जीक्यूटिव) 348 पदों पर सीधी भर्ती

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button