CG Rajyotsav 2025: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में बॉलीवुड के 5 सिंगर के साथ 1000 छत्तीसगढ़ी कलाकार बिखेरेंगे जादू

रायपुर: छत्तीसगढ़ अपने 25वें रजत जयंती वर्ष को खास बनाने के लिए इस बार राज्योत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहा है। इस वर्ष यह आयोजन पाँच दिनों तक चलेगा, जिसमें हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस भव्य समारोह में पाँच बड़े बॉलीवुड सिंगरों के साथ 1000 छत्तीसगढ़ी कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ी कलाकारों का संगम

इस बार का राज्योत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मामले में बेहद खास रहने वाला है:

  • बॉलीवुड सितारे: समारोह में भजन गायक हंसराज रघुवंशी, बॉलीवुड सिंगर भूमि त्रिवेदी, आदित्य नारायण, अंकित तिवारी, और अंतिम दिन कैलाश खेर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
  • स्थानीय प्रतिभाएं: मुख्य मंच के अलावा, राज्योत्सव स्थल पर बने शिल्प ग्राम में भी करीब 1000 छत्तीसगढ़ी कलाकार अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियाँ देंगे, जो सरगुजा से लेकर बस्तर तक की संस्कृति की झलक पेश करेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राज्योत्सव का उद्घाटन

राज्योत्सव का उद्घाटन 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री की गरिमा के अनुरूप पूरे कार्यक्रम की विशेष तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं राज्योत्सव और प्रधानमंत्री से जुड़े अन्य कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तैयारियों में गंभीरता बरतने का निर्देश दिया।

पीएम के रूट पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर की रात छत्तीसगढ़ पहुँचेंगे। उनके स्वागत और अभिनंदन के लिए राजधानी के चौक-चौराहों को 12 अलग-अलग थीमों में सजाया गया है। प्रधानमंत्री के काफिले के रूट पर हर चौराहे पर एक सांस्कृतिक दल मौजूद रहेगा, जो प्रदेश की पारंपरिक झलक पेश करेगा। इसके अतिरिक्त, राज्योत्सव स्थल के परिक्रमा पथ पर भी सांस्कृतिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

नवा रायपुर को तीन रंग की रोशनी से सजाया गया

राज्योत्सव के लिए नवा रायपुर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जगह-जगह छत्तीसगढ़ की उपलिब्धयों को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा, बिजली के खंभों को विशेष रूप से तीन रंग की रोशनी से सजाया जा रहा है, जो देखने में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) जैसा दिखाई देगा, जिससे पूरे माहौल में एक उत्सवी और देशभक्ति का रंग घुल जाएगा।

Also Read: Dhan Kharidi New Rule: छत्तीसगढ़ धान खरीदी 2025: किसानों को कितने दिन में मिलेगा भुगतान? जानिए समर्थन मूल्य, पंजीयन और खरीदी से जुड़ी 5 बड़ी बातें

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button