
बिलासपुर- CG Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। बिलासपुर-हावड़ा रूट पर स्थित लाल खदान स्टेशन के पास एक मालगाड़ी और एक पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

12 से अधिक यात्री घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Bilaspur Train Accident Video: इस ट्रेन हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- रेस्क्यू टीम मौके पर: घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ (RPF) और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
- परिचालन ठप: हादसे के बाद इस पूरे रूट पर रेल परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।
देखिये वीडियो-
टक्कर के बाद मचा अफरातफरी का माहौल
Bilaspur News: लाल खदान के पास हुई यह टक्कर आमने-सामने की बताई जा रही है। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी सहम गए। रेस्क्यू टीमें पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और फंसे हुए यात्रियों को निकालने का काम कर रही हैं। यात्रियों के हताहत होने की आशंका भी जताई जा रही है।

Also Read: Train Accident: राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन में हादसा, टिकट लेने के प्रयास में फिसलकर गिरा यात्री



