Dhamtari News: धमतरी में नशेड़ी दे रहे हैं लूट की घटनाओं को अंजाम

धमतरी: Dhamtari News: शहर में नशेड़ियों द्वारा लगातार लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। ये आरोपी दिनदहाड़े लोगों से रुपये या अन्य सामान की मांग करते हैं। मना करने पर वे चाकू दिखाकर धमकाते हैं या फिर मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते हैं।

लूट की वारदात और घटना का विवरण

31 अक्टूबर को प्रार्थी कमलकिशोर बेलर ग्राम से अपने घर धमतरी लौट रहे थे। रास्ते में नहर नाका के पास शराब दुकान से शराब लेकर शाम लगभग 5:00 बजे लौटते समय, दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे लिफ्ट मांगी। प्रार्थी द्वारा मोटरसाइकिल रोकने पर दोनों व्यक्ति पीछे बैठ गए और कुछ दूर गंगाअमली नहर किनारे झाड़ियों के पास रुकवाया। वहां उन्होंने पैसों की मांग की। जब प्रार्थी ने पैसे देने से इंकार किया तो दोनों ने मारपीट कर उससे 40 रुपये, एक कॉलेज बैग, 7,000 रुपये का मोबाइल फोन और 20,000 रुपये मूल्य की हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल लूट ली। इसके बाद आरोपी कोलियारी की ओर भाग निकले।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 309(6) भा.दं.सं. के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

आरोपियों की खोजबीन और गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर लगातार आरोपियों की तलाश की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया—

  • राहुल बारले पिता गब्बर बारले, उम्र 21 वर्ष
  • कमलेश खुटेल उर्फ भुरू पिता महेश्वर खुटेल, उम्र 20 वर्ष
    (दोनों निवासी जालमपुर सतनामी बस्ती, धमतरी)

पूछताछ में किया अपराध स्वीकार

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि

  • लूटा गया मोबाइल फोन उनके साथी के पास है,
  • कॉलेज बैग कमलेश के पास था,
  • और हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल राहुल बारले के पास रखी गई थी।

बरामदगी की कार्यवाही

आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर निम्न वस्तुएं बरामद की गईं —

  • हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल (CG-05-AH-9684) — आरोपी राहुल बारले से
  • कॉलेज बैग जिसमें जमीन नापने का टेप, कंपनी के दस्तावेज और आईडी कार्ड थे — आरोपी कमलेश खुटेल से

सभी बरामद वस्तुओं को गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया।

आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पूरे प्रकरण में आरोपियों का अपराध साबित पाए जाने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


Also Read: CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 80 पुलिसकर्मियों का तबादला ट्रांसफर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button