
Gold-Silver Today Price: वैश्विक तनाव और बढ़ी हुई मांग के चलते पिछले दिनों तेजी से उछले सोने और चांदी के दाम अब कमजोर होते दिखाई दे रहे हैं। 8 नवंबर 2025 को राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹122,730 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹112,510 प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव ₹112,360 तथा 24 कैरेट सोने का भाव ₹122,580 प्रति 10 ग्राम रहा। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव ₹122,010 और 22 कैरेट का भाव ₹111,840 प्रति 10 ग्राम है।
भारत के प्रमुख शहरों में गोल्ड के भाव (8 नवंबर 2025)
भारत के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव इस प्रकार हैं:
| शहर | 22 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम) |
| दिल्ली | 111,990 | 122,160 |
| मुंबई | 111,840 | 122,010 |
| अहमदाबाद | 111,890 | 122,060 |
| चेन्नई | 111,840 | 122,010 |
| कोलकाता | 111,840 | 122,010 |
| हैदराबाद | 111,840 | 122,010 |
| जयपुर | 111,990 | 122,160 |
| भोपाल | 111,890 | 122,060 |
| लखनऊ | 111,990 | 122,160 |
चांदी की कीमतों में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुझान
शनिवार को चांदी के दाम भी नीचे आए। शुक्रवार की बढ़त के बाद आज चांदी ₹200 सस्ती हुई। दिल्ली में चांदी का भाव घटकर ₹1,52,400 प्रति किलोग्राम हो गया।
वैश्विक स्तर पर सोने का स्पॉट प्राइस बढ़कर 3,996.93 डॉलर प्रति औंस पहुँच गया है। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में तेजी का रुख अभी भी कायम है। गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक इसकी कीमत 4,900 डॉलर प्रति औंस तक जाने का अनुमान जताया है, जबकि ANZ ने अगले वर्ष के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुँचने की संभावना व्यक्त की है।



