VIDEO: बिग-बॉस फेम ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ अमित बघेल पर भड़के, वीडियो शेयर कर दी गालियां, कहा- तुम जैसों के कारण हिंदू धर्म बदनाम हो रहा

रायपुर: Hindustani Bhau Video: ‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुके विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के विवादित बयान पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। अमित बघेल ने सिंधी समाज और उनके आराध्य देवता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके विरोध में हिंदुस्तानी भाऊ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अमित बघेल को गालियाँ भी दीं।

हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों की एक देवी का अपमान होने पर जो आंदोलन हुआ था, उसमें अमित बघेल भी शामिल था। लेकिन वहाँ उसने सिंधी समाज के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं। उसने कहा कि सिंधी लोग पाकिस्तान से आए हैं और उन्हें वहीं भेज देना चाहिए। इसके अलावा, उसने सिंधी समाज के भगवान के बारे में भी गलत बातें कहीं।

‘सिंधी क्यों जाएंगे पाकिस्तान’, भाऊ ने किया सवाल

हिंदुस्तानी भाऊ ने अमित बघेल को फटकार लगाते हुए कहा कि अमित बघेल जैसे लोगों की वजह से पूरा हिंदू धर्म बदनाम होता है। उन्होंने कहा कि जिसने गलती की है, उसे सजा मिलनी चाहिए, लेकिन किसी एक व्यक्ति की वजह से किसी धर्म या देवी-देवता के बारे में गलत बोलना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, “सिंधी क्यों जाएंगे पाकिस्तान”।

भाऊ ने आगे “पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा” गाने का जिक्र करते हुए कहा कि सिंधी लोगों ने आज तक कभी अपने लिए अलग स्टेट नहीं माँगा, वे अपना व्यापार करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अमित बघेल जैसे लोगों का समर्थन न करें।

देश के कई शहरों में दर्ज हुई FIR, पुलिस कर रही तलाश

अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल जी पर टिप्पणी की थी। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने पर अमित बघेल ने कहा था, “अग्रसेन महाराज की मूर्ति पर क्यों पेशाब नहीं करते, इनकी मूर्ति क्यों नहीं टूटती है। ये पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं।” इस टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने रायपुर सहित दुर्ग, धमतरी, इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज के अलग-अलग थानों में FIR दर्ज कराई है।

देखिये वीडियो-

इधर, दुर्ग पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर सिंधी समाज के आराध्य देवता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सन्नी वर्मा और विक्की नाम के दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अमित बघेल के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी है और उनकी गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि अमित बघेल की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read: उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निजी कार्यक्रम का कोई भुगतान नहीं: लोक निर्माण विभाग का स्पष्टीकरण! बिंदुवार भुगतान की दी जानकारी…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button