धमतरी गोलीकांड के आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में बरडिया ज्वेलर्स गोलीकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनका शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों आरोपी यह नारे लगाते दिखे कि अपराध करना पाप है और कानून हमारा बाप है। यह जुलूस देखते हुए शहर में पूरे दिन इस कार्रवाई की चर्चा बनी रही।

साइबर सेल ने पकड़े दो आरोपी, एक अब भी फरार

बरडिया ज्वेलर्स में हुई फायरिंग की जांच करते हुए साइबर सेल ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। धमतरी एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी शिवराज सिंह परिहार ने बताया कि घटना में शामिल एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। एसपी ने मीडिया को बताया कि आरोपियों ने वारदात को किस तरह अंजाम दिया और उनके खिलाफ पहले से दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी भी साझा की।

कोतवाली से मकई चौक तक पैदल ले जाया गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को कोतवाली से कचहरी चौक, सदर बाजार, मठ मंदिर चौक और गोल बाजार होते हुए मकई चौक तक पैदल ले जाया गया। पूरे रास्ते आरोपी खुद ही नारे लगाते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुलूस को देखते रहे और पुलिस की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते रहे।

सीएसपी ने बताया क्यों निकाला गया जुलूस

सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने कहा कि आरोपियों को न्यायालय ले जाने की प्रक्रिया के तहत उन्हें शहर के मुख्य मार्ग से पैदल लाया गया। उन्होंने बताया कि यह पूरी कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था और प्रक्रिया के अनुसार की गई।

Also Read: स्मार्ट मीटर की जांच के लिए छत्तीसगढ़ में ही बनेगा नए अत्याधुनिक लैब, इन दो शहरों का चयन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button