विकास की नई उड़ान: विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से करेली बड़ी को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी खबर है। कुरुद विधायक अजय चंद्राकर की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करेली बड़ी को नगर पंचायत का दर्जा देने का ऐलान किया था। यह घोषणा करेली बड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण समारोह के दौरान की गई थी। अब, राज्य शासन ने इसका क्रियान्वयन करते हुए, करेली बड़ी और खट्टी दोनों को नगर पंचायत का दर्जा देने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ के राज्यपत्र में जारी कर दी है।

जनगणना 2011 के अनुसार दोनों की संयुक्त आबादी 5,968

राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ग्राम पंचायत बड़े करेली को नगर पंचायत के रूप में उन्नत किया जा रहा है, जिसमें खट्टी ग्राम पंचायत भी शामिल है। जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार, बड़े करेली जनसंख्या 5069 और खट्टी की 899 की संयुक्त जनसंख्या 5,968 है। नगर पंचायत का दर्जा मिल जाने के बाद, अब बड़े करेली की सीमाएँ शहरी निकाय क्षेत्र के रूप में आधिकारिक तौर पर परिभाषित होंगी। यह परिवर्तन क्षेत्र में विकास के नए आयाम खोलेगा और यहाँ की आधारभूत सुविधाओं को मजबूती प्रदान करेगा।

विकास की लगेगी झड़ी, नागरिक सेवाओं का होगा विस्तार

नगर पंचायत बन जाने से इन क्षेत्रों में विकास की झड़ी लग जाएगी। स्थानीय लोगों को मिलने वाली नागरिक सेवाओं का तेजी से विस्तार होगा, जिससे जीवन स्तर में सुधार आएगा। प्रमुख रूप से, सड़कों, नालियों और जल निकासी की व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा, जगह-जगह स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी, जिससे रात में सुरक्षा और आवागमन आसान होगा, और लोगों को पर्याप्त आवास भी उपलब्ध हो सकेंगे।

क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर जीवन स्तर और पहचान

कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने लगातार इस क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास किए थे, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरा किया। यह फैसला जनप्रतिनिधि और राज्य शासन की संयुक्त उपलब्धि को दर्शाता है। नगर पंचायत बनने के बाद, करेली बड़ी और खट्टी को एक नई शहरी पहचान मिलेगी। यह कदम यहाँ के निवासियों के लिए बेहतर जीवन स्तर, आधुनिक सुविधाएँ और संवर्धित नागरिक अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।

Also Read: New Power Station: धमतरी को मिलेगी ‘लो-वोल्टेज’ से मुक्ति: ₹24 करोड़ की लागत से बन रहा नया पावर स्टेशन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button