
रायपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर 2025 को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले (IND vs SA Match in Raipur) को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था जारी कर दी है। दर्शकों की सुविधा और खिलाड़ियों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए शहर और अन्य जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। उदाहरण के लिए, रायपुर शहर से आने वाले दर्शक सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर होते हुए साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुँचेंगे, जबकि बिलासपुर और बलौदाबाजार की ओर से आने वाले लोग मंदिर हसौद होकर परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग का उपयोग करेंगे।
विभिन्न मार्गों से आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग व्यवस्था
Parking Guidelines: यातायात पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले दर्शकों के लिए विस्तृत पार्किंग और आगमन मार्ग निर्धारित किए हैं। पासधारी वाहनों के लिए भी अलग से मार्ग और पार्किंग क्षेत्र (A, B, C, D, E, F, G) चिह्नित किए गए हैं।
- जगदलपुर–धमतरी से आने वाले दर्शक अभनपुर से केंद्री, उपरवारा होते हुए साईं अस्पताल या सेंध तालाब पार्किंग का उपयोग करें।
- दुर्ग–भिलाई की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-01 और तेलीबांधा तिराहा होते हुए साईं अस्पताल या सेंध तालाब पार्किंग पहुँचेंगे।
- महासमुंद–सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शक आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग होकर परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।
मैच के दौरान भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
Traffic Restrictions: 3 दिसंबर को क्रिकेट मैच के आयोजन के दौरान सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश अपराह्न 12 बजे से रात्रि 01:00 बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिए चालकों को इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। यह प्रतिबंध दर्शकों के वाहनों की सुरक्षा और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगाया गया है।

स्टेडियम में इन 12 चीजों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Prohibited Items: सुरक्षा नियमों के तहत स्टेडियम में कई वस्तुओं को ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। दर्शक मैच देखने जाने से पहले इस सूची को जरूर देख लें।
- शराब, बीड़ी–सिगरेट, गुटका, तंबाकू, माचिस–लाइटर्स व अन्य ज्वलनशील पदार्थ।
- बोतल, डिब्बे, टिफिन, और खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर)।
- आग्नेय अस्त्र, पटाखा, चाकू, कटार, तलवार, कैंची, और तेज धारदार वस्तुएं।
- कुर्सी–स्टूल, छाता, डंडा, हॉकी स्टिक, झंडा, और वाद्य यंत्र।
- लैपटॉप, हैंडीकैम कैमरा, लेजर लाइट, और सूचनात्मक लाइट।
- हैंड बैग, सूटकेस, लेडीज़ बैग, कागज का पैकेट और सभी प्रकार के सिक्के।
Also Read: पंडित प्रदीप मिश्रा पहली बार आ रहे बस्तर, गीदम में होगा शिवपुराण का होगा भव्य आयोजन



