CG Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से, 80 अंक का होगा एग्जाम, 10वीं में छात्रों की संख्या घटी

CG Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस बार परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी जिसका टाइम टेबल जारी, जबकि पहले यह 1 मार्च से आयोजित होती थीं। मंडल ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है और तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस बार परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न में बदलाव देखने को मिलेंगे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र के पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

पंजीयन में बड़ा बदलाव

इस वर्ष कक्षा 10वीं में पंजीयन करने वाले छात्रों की संख्या घटी है, जबकि 12वीं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंडल के आंकड़ों के अनुसार 10वीं में इस बार 5,011 छात्र कम हुए हैं, वहीं 12वीं में 6,467 छात्र अधिक जुड़े हैं।

कक्षा 10वीं के पंजीयन

कुल पंजीयन 3,23,705 दर्ज किए गए हैं। इनमें 3,16,947 नियमित और 6,758 प्राइवेट छात्र शामिल हैं। पिछले वर्ष कुल संख्या 3,28,716 थी।

कक्षा 12वीं के पंजीयन

कुल पंजीयन 2,46,889 हुआ है। इनमें 2,39,314 नियमित और 7,575 प्राइवेट छात्र हैं। पिछले वर्ष यह संख्या 2,40,422 थी।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से

परीक्षा तिथि आगे बढ़ने के साथ प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट कार्य भी 1 जनवरी से शुरू किए जाएंगे। मंडल ने स्कूलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

नया ब्लूप्रिंट और परीक्षा पैटर्न लागू

इस शैक्षणिक सत्र में नई शिक्षा नीति के तहत 10वीं और 12वीं दोनों में नया ब्लूप्रिंट लागू किया गया है। हर विषय में अब 5 बहुविकल्पीय प्रश्न और 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे। कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए प्रोजेक्ट कार्य अनिवार्य किया गया है। परीक्षा 80 अंक सिद्धांत और 20 अंक प्रोजेक्ट पर आधारित होगी।

पिछले वर्ष का परीक्षा परिणाम

पिछले वर्ष 10वीं का कुल परिणाम 76.53 प्रतिशत रहा था। 12वीं के नतीजे 81.87 प्रतिशत दर्ज किए गए थे।

Also Read: CG Assembly Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इन मुद्दों पर मचेगा हंगामा, पहले दिन छत्तीसगढ़ विजन पर होगी चर्चा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button