VIDEO: इस जिले में किसान ने खुद के गले पर चलाया ब्लेड.. टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने खुद को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

महासमुंद: छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी जोश पर है, लेकिन इससे पहले की प्रक्रिया किसानों के लिए समस्या बन गई है। महासमुंद जिले से एक दुखद खबर आई है, जहां बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक किसान ने आत्महत्या की कोशिश करते हुए अपने ही गले पर ब्लेड से वार कर लिया। बताया जा रहा है कि किसान टोकन नहीं कटने की वजह से काफी परेशान था। खुद पर ब्लेड चलाने के बाद घायल किसान को लहूलुहान हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है और बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।

धान खरीदी के लिए अनिवार्य ऑनलाइन टोकन से किसान बेहाल

दरअसल, धान खरीदी के लिए किसानों के पास टोकन होना अनिवार्य है, जो ऑनलाइन तरीके से काटा जा रहा है। इस टोकन को पाने के लिए किसानों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। किसान सुबह से ही टोकन के लिए ऑनलाइन सेंटर्स यानी ‘च्वाइस सेंटरों’ में डेरा डाले हुए हैं, जबकि कई किसान अपने मोबाइल और कंप्यूटर की मदद से टोकन पाने के प्रयास में लगे हैं।

देखिये वीडियो-

तीन दिनों से च्वाइस सेंटर के चक्कर लगा रहा था किसान

महासमुंद के इस दुर्भाग्यपूर्ण मामले में बताया गया है कि पीड़ित किसान पिछले तीन दिनों से लगातार टोकन कटवाने के लिए च्वाइस सेंटर के चक्कर लगा रहा था। टोकन नहीं कटने के कारण वह इतना तनावग्रस्त हो गया कि उसने हताशा में खुद पर ब्लेड से वार कर लिया। यह घटना ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजर रहे किसानों की परेशानियों को दर्शाती है।

घायल किसान रायपुर रेफर, पुलिस कर रही है जांच

किसान के खुद पर ब्लेड चलाने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जल्द ही रायपुर रेफर किया जाएगा। यह मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Also Read: पीएम फसल बीमा में बड़ा घोटाला: कृषि अधिकारी ने फर्जी हस्ताक्षर से किसानों के 22 लाख रुपए का किया गबन, दो सहयोगी भी गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button