अब ऑनलाइन होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों में भर्ती, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े इस दिन करेंगी ऑनलाइन भर्ती प्रणाली का शुभारंभ

Anganwadi Worker Bharti: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल बनाने जा रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 19 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 11 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की ऑनलाइन भर्ती सॉफ्टवेयर और नई विभागीय वेबसाइट का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगी। यह पहल छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, भरोसेमंद और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आवेदन से चयन तक पूरी प्रक्रिया अब एक ही ऑनलाइन मंच पर

CG Anganwadi Jobs: यह नई डिजिटल भर्ती प्रणाली आवेदन जमा करने से लेकर उम्मीदवारों के अंतिम चयन तक की पूरी प्रक्रिया को एक ही ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध कराएगी। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि ऑनलाइन प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया अधिक सरल, स्पष्ट एवं निष्पक्ष बनेगी और योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेगा। इसकी मदद से अभ्यर्थियों को अनावश्यक कार्यालयीन दौड़-भाग और भ्रम की स्थिति से भी छुटकारा मिलेगा।

पारदर्शिता और संसाधनों की बचत होगी

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस डिजिटल पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस ऑनलाइन प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी तथा सरकार के समय और संसाधनों की बचत भी होगी। यह पहल आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े मानव संसाधन प्रबंधन को सशक्त बनाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी पहल

यह पहल सिर्फ भर्ती प्रक्रिया को आसान नहीं बनाएगी, बल्कि महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायक सिद्ध होगी। ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से सही और योग्य उम्मीदवारों का चयन होने से आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और बच्चों एवं महिलाओं को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

Also Read: धमतरी में अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली की तैयारियाँ तेज, कलेक्टर के साथ सेना अधिकारियों की हुई बैठक

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button