ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 40,000+ पदों पर जल्द बंपर भर्ती | India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय डाक विभाग (India Post) वर्ष 2026 में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 40,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जनवरी 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक जैसे पदों पर चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन पूरी तरह 10वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

India Post GDS Recruitment 2026 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें लिखित परीक्षा नहीं होती। उम्मीदवारों का चयन सीधे 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है।

India Post GDS Bharti 2026 – संभावित मुख्य जानकारी

विवरणसंभावित जानकारी
भर्ती का नामइंडिया पोस्ट GDS ऑनलाइन एंगेजमेंट 2026
कुल पद40,000+
पद का नामBPM, ABPM, डाक सेवक
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास (गणित व अंग्रेजी अनिवार्य)
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
चयन प्रक्रिया10वीं मेरिट के आधार पर
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटindiapostgdsonline.gov.in

Important Dates (संभावित तिथियां)

इवेंटसंभावित तिथि
नोटिफिकेशन जारीजनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू15 जनवरी 2026 (संभावित)
आवेदन की अंतिम तिथिफरवरी 2026
करेक्शन विंडोफरवरी 2026
पहली मेरिट लिस्टमार्च 2026

नोट: तिथियां आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कन्फर्म होंगी।

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

शैक्षणिक योग्यता

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
  • 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय अनिवार्य
  • स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक

अन्य योग्यता

  • कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान
  • साइकिल चलाने का ज्ञान
  • आजीविका का साधन

Age Limit (आयु सीमा)

न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
18 वर्ष40 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

India Post GDS Salary 2026 (वेतनमान)

पद का नामTRCA वेतनमान (₹)
ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM)₹12,000 – ₹29,380
ABPM / डाक सेवक₹10,000 – ₹24,470

इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), वार्षिक वृद्धि, ग्रेच्युटी और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ भी मिलते हैं।

👉 2026 में इससे काफी ज्यादा पद आने की संभावना है।

How to Prepare (आवेदन से पहले क्या तैयार रखें?)

  • 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर और ईमेल ID
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • कंप्यूटर सर्टिफिकेट (यदि उपलब्ध हो)

चयन प्रक्रिया: Selection Process

  • चयन प्रक्रिया: मेरिट बेस्ड
  • मेरिट लिस्ट: राज्यवार एवं कैटेगरीवार
  • कोई इंटरव्यू नहीं

महत्वपूर्ण लिंक: Important Links

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
अन्य सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ क्लिक करें
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती अपडेटज्वाइन व्हाट्सएप ग्रुप

Sarkari Naukri 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और बिना परीक्षा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो India Post GDS Recruitment 2026 आपके लिए एक गोल्डन चांस साबित हो सकता है। अनुमानित 40,000+ पद, सरल चयन प्रक्रिया और सम्मानजनक वेतन इसे देश की सबसे लोकप्रिय भर्तियों में शामिल करता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जनवरी 2026 से India Post की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन किया जा सके।

Also Read: Govt ITI Kurud Guest Lecturer Bharti 2025: शासकीय ITI कुरुद में मेहमान प्रवक्ता के 10 पदों पर भर्ती ,ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button