
CG Railway Time Table Changed: नए साल की शुरुआत के साथ ही भारतीय रेलवे के सफर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 जनवरी से ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। रेलवे प्रशासन ने बुनियादी ढांचे के विकास और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के उद्देश्य से नई समय सारिणी लागू करने का फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अंतर्गत आने वाली कुल 55 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल से गुजरने वाले यात्री अब घर से निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) पर अपनी ट्रेन का नया समय जरूर जांच लें। रेलवे का कहना है कि समय में यह सुधार पटरियों के रखरखाव और परिचालन संबंधी जरूरतों को देखते हुए किया गया है ताकि यात्रियों का समय बचाया जा सके।
देखें नई समय सारिणी –






