
छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा संचालनालय ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस साल की सबसे बड़ी खबर यह है कि ये परीक्षाएं पूरी तरह से बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी, जबकि 8वीं कक्षा के छात्र 17 मार्च से अपना पहला पेपर देंगे। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होंगी। संचालनालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को तैयारी पूरी करने के निर्देश भेज दिए हैं। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) स्कूलों के विद्यार्थियों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

अंकों का गणित और प्रोजेक्ट वर्क का नियम
परीक्षा के स्वरूप को लेकर विभाग ने दिशा-निर्देश भी साझा किए हैं। कक्षा 5वीं का पेपर कुल 50 अंकों का होगा, जिसमें छात्र को 40 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी और बाकी के 10 अंक प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मिलेंगे। वहीं, कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 80 नंबर की लिखित परीक्षा और 20 अंक प्रोजेक्ट वर्क के लिए रखे गए हैं। समय की बात करें तो 5वीं के बच्चों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे (सुबह 9 से 11 बजे) मिलेंगे, जबकि 8वीं के छात्रों को 3 घंटे (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे) का समय दिया जाएगा।
Also Read: CG New Holiday List 2026: छत्तीसगढ़ अवकाश सूची 2026 घोषित: इस साल मिलेंगी इतनी छुट्टियाँ



