Azim Premji Scholarship Yojana 2nd Phase 2026: अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति, बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए मिलेगा ₹30,000 की वार्षिक स्कॉलरशिप

Azim Premji Scholarship 2026: अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई यह छात्रवृत्ति योजना छत्तीसगढ़ की सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का मजबूत आधार बन रही है। अब इस योजना के द्वितीय चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। पात्र छात्राओं को हर साल ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे वे बिना आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

योजना की मुख्य जानकारी एक नजर में

विवरणजानकारी
फाउंडेशन का नामअजीम प्रेमजी फाउंडेशन
योजना का नामअजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप
आवेदन वर्ष2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (द्वितीय चरण)
छात्रवृत्ति राशि₹30,000 प्रतिवर्ष
लाभार्थीकेवल महिला विद्यार्थी
आधिकारिक वेबसाइटazimpremjifoundation.org

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रियातिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू10 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 जनवरी 2026

कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी

Scholarship Amount: इस योजना के तहत प्रत्येक चयनित छात्रा को ₹30,000 प्रति वर्ष दो किस्तों में दिए जाएंगे। यह सहायता उस कोर्स की पूरी अवधि तक मिलेगी, जो 2 से 5 वर्ष की हो सकती है। शर्त यह है कि छात्रा की पढ़ाई नियमित रूप से जारी रहे।

योजना का नामवार्षिक सहायता राशि
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप₹30,000

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Eligibility: इस योजना का लाभ वही छात्राएं ले सकती हैं जिन्होंने

  • कक्षा 10वीं और 12वीं सरकारी स्कूल से नियमित छात्रा के रूप में पास की हो।
  • शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक (UG) या डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।

Application Process:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • पहले से पंजीकृत छात्राएं लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयन होने पर बैंक विवरण अपलोड करना होगा।

जरूरी दस्तावेज और चयन प्रक्रिया

Documents: आवेदन के लिए छात्राओं को ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे

  • आधार कार्ड
  • फोटो और सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • 10वीं और 12वीं की अंकसूची
  • कॉलेज प्रवेश प्रमाण पत्र या फीस रसीद
  • बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटazimpremjifoundation.org
नया रजिस्ट्रेशन लिंकक्लिक करें
लॉगिन लिंकक्लिक करें
अन्य सरकारी योजनाएं यहाँ देखें
योजनाओं के अपडेट के लिए जुड़िये व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

Selection: आवेदन के बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। सूची में नाम आने पर छात्रा को अंतिम सत्यापन और बैंक विवरण जमा करना होगा, जिसके बाद छात्रवृत्ति की राशि खाते में भेजी जाएगी।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का एक बड़ा अवसर है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करती है।

Also Read: CG Free Coaching: सरकारी नौकरी का सपना होगा सच: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग, हर महीने 1000 रुपये स्टाइपेंड भी; जानें कैसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button